ग्रह चाल
नवम्बर महीने में सूर्य, बुध शनि और राहू तुला राशी में विचरण करेंगे | केतु मेष में, मंगल सिंह राशी में और शुक्र धनु राशि में रहेंगे | गुरु यानी बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे | तुला राशी में चार ग्रहों की युति है और सिंह राशि के मंगल की वृश्चिक राशि के शुक्र पर दृष्टि है | गुरु की दृष्टि सूर्य, बुध, शनि और राहू पर है |
बारह राशियों का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना अच्छा रहेगा | आपको जीवन में कुछ नयापन लाने की आवश्यकता है | विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी अन्यथा परिणाम विपरीत जाएगा | प्रेम संबंधों में कटुता और मतभेद का सामना करना पड़ सकता है | जल्दबाजी न करें |
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा नही रहेगा | पत्नी के स्वास्थ्य कि चिंता रहेगी | वाहन से गिरने कि संभावना है | ऐक्सिडेंट हो सकता है |
मिथुन राशि
वैसे तो आप हर परेशानी हर मुसीबत से बचे रहेंगे | परन्तु फिर भी स्त्री वर्ग से सावधान रहने कि आवश्यकता है |
कर्क राशि
इस महीने प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी | विद्यार्थी वर्ग को विद्या का लाभ मिलेगा |
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को नोकरी में तरक्की करने का अवसर मिलेगा | इस मोके को हाथ से जाने ना दें |
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए नवंबर का महिना अति उत्तम रहेगा | नोकरी में तरक्की हो सकती है | बिजनेस में नया प्रपोजल मिल सकता है |
अच्छे वस्त्र आभूषण तथा उपहार मिलेंगे | इस महीने कोई बड़ा काम सिरे चढ़ सकता है |
तुला राशि
तुला राशि के लोगो के लिय आश्चर्य लेकर आ रहा है | आपके आकर्षण में वृद्धि होगी और लोग आपकी ओर खिंचे चले आयेंगे | धन की कमी महसूस होगी |
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए नवंबर का महिना मिश्रित रहेगा | एक तरफ आप स्वभाव में क्रोध की अधिकता | और दूसरी और जीवन साथी के प्रति आकर्षण महसूस करेंगे | और उम्मीद से दुगुना खर्च होगा |
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए नवंबर का महिना नये खर्च लेकर आ रहा है | सावधानी से खर्च करें अन्यथा बजट बिगड़ जायेगा | भोग-विलास पर इस महीने ज्यादा खर्च होगा |
मकर राशि
मकर राशि के लोगो के लिय नवंबर का महिना अच्छा रहेगा | नोकरी में हालत बेहतर होंगे | जमीन जायेदाद संबंधी मामले सुलझ सकते हैं | अच्छे समय का सदुपयोग करें |
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिय नवंबर का महिना लाभ और हानि दोनों ही लेकर आ रहा है | नये कारोबार के लिय नई नोकरी के लिय यह महिना अच्छा नही है |
मीन राशि
मीन राशि के लिए नवम्बर महीना मिश्रित रहेगा | धन लाभ और धन हानि दोनों हो सकते हैं | पेट में खराबी रहेगी | कुछ न कुछ नुक्सान का भय रहेगा |






