बगलामुखी मन्त्र की महिमा का बखान शब्दों में नहीं किया जा सकता | यह ऐसा मन्त्र है जिससे बड़े बड़े कार्य सहज हो जाते हैं | परन्तु बगलामुखी मन्त्र के विषय में एक बात जो मैंने अनुभव की है उससे पाठकों को अवगत करवाना मेरा धर्म हैं क्योंकि मन्त्र प्रयोग करने वाले को मन्त्र की शक्ति के बारे में तो पता होना ही चाहिए |
वह विशेष बात यह है कि बगलामुखी मन्त्र में शत्रु की सोचने समझने की क्षमता पर प्रभाव डालता है | मन्त्र में प्रार्थना की गयी है कि
ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुश्तानाम वाचं मुखम पदम स्तम्भय स्तम्भय जिव्हां कीलय कीलय
बुद्धिम विनाशय
ह्री ॐ स्वाहा |

बुद्धिम विनाशय से यही तात्पर्य है कि शत्रु की बुद्धि का क्षय हो जाये | क्योंकि गलती करने पर शत्रु स्वयं ही फंस जाएगा और उसके किसी कृत्य से आपको लाभ होगा |

इसके अतिरिक्त इस मन्त्र की यह विशेषता है कि बगलामुखी देवी के भक्तों में किसी को शाप देने की शक्ति आ जाती है | इनके शत्रु को कभी चैन नहीं मिलता | किसी न किसी प्रकार की उलझन में फंसे रहते हैं |

बगलामुखी मन्त्र एक अमोघ बाण है | यदि विधि से इस मन्त्र का प्रयोग किया जाए तो यह अचूक मन्त्र शत्रु को संकट में लाकर खड़ा कर देता है | परन्तु गलती करने पर व्यक्ति स्वयं भी मुसीबत में पड़ सकता है इसलिए यदि इस मन्त्र का दुरूपयोग करने वाला व्यक्ति देर सवेर दंड को अवश्य भुगतता है | इसलिए यदि आप पर अन्याय हो रहा हो तभी इस मन्त्र का प्रयोग करें | मन्त्र प्रयोग से पहले मन्त्र का उच्चारण किसी योग्य विद्वान् से सीख लें |

समुद्र में विराजमान देवी बगलामुखी की कृपा चाहने वाले साधक बगलामुखी जयंती पर उपवास करें और प्राण प्रतिष्ठित बगलामुखी यंत्र को प्रतिदिन पंचामृत से स्नान कराएँ | इसके पश्चात् धुप दीप से देवी का पूजन करें | शपथ लें कि आप कभी किसी पर अन्याय नहीं करेंगे |

पाठकों की सुविधा के लिए मन्त्र का वीडियो नीचे दिया जा रहा है |

किसी भी जिज्ञासा के लिए केवल ईमेल करें |

Email: [email protected]