कैसा है मंगल का स्वभाव

मंगल को लाल ग्रह भी कहा जाता है | इससे प्रभावित व्यक्ति आक्रामक, उत्तेजित, नेतृत्वशील, साहसी और पराक्रमी होते हैं | इनके वार से बचना मुश्किल होता है | इन्हें केवल कूटनीति से ही वश में किया जा सकता है जो कि बुध के पास है | सूर्य से अधिष्ठित व्यक्ति इनको नियंत्रित करते हैं आदेश देते हैं और गुरु से प्रभावित व्यक्ति इनका मार्गदर्शन करते हैं | चंद्र से अधिष्ठित व्यक्ति इनके मित्र होते हैं और बुध, शुक्र से इन्हें हमेशा नुकसान होता है | राहू का विनाश करने में मंगल सक्षम है परंतु इसका प्रभाव अंतत: जातक पर पड़ता है | शनि मंगल का विरोधी पक्ष है और मंगल शनि का | केतु मंगल का मित्र है परंतु मंगल केतु का साथ बैठना हमेशा आत्महत्या, हत्या, क्रांति और आतंकवादी गतिविधियों को न्योता देता है |

४ मार्च २०१३ के दिन मंगल का मीन राशि में प्रवेश हो रहा है | आइये जानते हैं क्या असर होगा राशियों पर इस राशि परिवर्तन का |

विभिन्न राशियों पर मंगल का राशिफल

मीन राशि के लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी | मन परेशान रहेगा | पेट में गडबडी रह सकती है | जीवन साथी की चिंता भी रहेगी |

मेष राशि के लोगों के लिए नये खर्च आ रहे हैं | आपको अगले दस पन्द्रह दिन तक ठीक से नींद भी नहीं आएगी |

वृष राशि के लोगों को खुशखबरी मिलेगी | धन लाभ होगा | नौकरी में प्रोमोशन के योग हैं | साहस से काम लेंगे तो शत्रुओं पर विजय के लिए अगले एक महीने का समय बहुत अच्छा है | धावा बोल दीजिए शत्रुओं पर, आपकी विजय होगी |

मिथुन राशि के लोग यदि नौकरी में हैं तो नयी परेशानियां सामने आएँगी | नयी चुनोतियों के कारण काम का बोझ अधिक होगा | यह समय अधिक सुखद नहीं रहेगा |



कर्क राशि के लोग यदि प्रतिदिन हनुमान जी कि उपासना करेंगे तो अच्छा रहेगा | वैसे आपके लिए अगले एक महीने में खर्च और धन हानि के योग हैं |

सिंह राशि के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन पेट में गडबडी और धन हानि लेकर आ रहा है | चोट चपेट और एक्सीडेंट का भय है | इस समय जो धन आप किसी को उधार देंगे वो वापस मिलने वाला नहीं है |

कन्या राशि वाले लोग यदि व्यापार में हैं तो घाटा होगा | नौकरी में हैं तो अधिकारियों से अनबन रहेगी | नौकरी जा भी सकती है | धन हानि के पूरे योग हैं |

तुला राशि के लोगों के लिए मंगल का मीन राशि में प्रवेश शुभ है | कर्ज से मुक्ति, धन लाभ, शत्रु नाश और मुकदमे में विजय | भाग्य साथ देगा | अच्छा समय है अगले डेढ़ महीने तक |

वृश्चिक राशि के लोग प्रेम संबंधों में निराशा अनुभव करेंगे | दूर बैठे व्यक्तियों से कोई समाचार मिल सकता है | स्वास्थ्य में खराबी के संकेत हैं |

धनु राशि के लोग वाहन ध्यान से चलायें | जानवर से दूर रहें | पत्नी / पति से मतभेद रहेंगे | धन हानि हो सकती है | किसी पर धन के मामले में विश्वास मत करें |

मकर राशि के लिए ये परिवर्तन शुभ है | रुके काम बनेंगे | नए मित्र बनेंगे | भाई, बहन परिवार आदी से सुख मिलेगा | शत्रुओं का नाश होगा | धन लाभ होगा |

कुम्भ राशि के लोगों के घर में क्लेश अधिक रहेगा | बिना वजह तनातनी से मन परेशान रहेगा | किसी वाद विवाद में मत पड़ें | धन हानि के योग हैं |

 

यह फल आपकी कुंडली के हिसाब से बदल भी सकते हैं | यदि आपका मंगल जन्मकुंडली में शुभ है तो ये समय आपके लिए कुछ न कुछ नया लेकर आ सकता है | शुभ या अशुभ ये आपकी ग्रह स्थिति पर निर्भर है |

जय श्री राम

अशोक प्रजापति