मंगल १२ अप्रैल और सूर्य १३ अप्रैल से मेष राशी में प्रवेश करेंगे | जो लोग समस्याओं, बाधाओं और लड़ाई झगडे से परेशान थे उन्हें अगले २ या ३ दिन में राहत मिलेगी | मेष राशि मंगल की अपनी राशी है और सूर्य इस राशी में उच्च का हो जाता है अर्थात दोनों ही ग्रह अपने परम बल को प्राप्त करेंगे | आइये जानते हैं कैसा रहेगा ये परिवर्तन सभी राशियों के लिए |
Click here for PDF Version | Read this article in English
मेष राशि के लोगों के लिए मेहनत करने की घडी आ गई है | यदि आप काफी समय से खाली बैठे थे तो आपको काम मिलने वाला है जिसे आप पूरी शक्ति से करेंगे | आपके इस परिश्रम का फल आपको अभी नहीं मिलेगा क्योंकि लग्न में मंगल सूर्य या कोई भी ग्रह जब बलवान होकर बैठ जाता है तो व्यक्ति को मेहनत करने के पश्चात ही फल मिलता है | यह मेरा अनुभव कहता है जिसे आप स्वयं देख सकते हैं |
वृषभ राशि के लोगों के लिए कुछ खर्चे आ रहे हैं | अगले दस पन्द्रह दिनों के लिए अपने खर्चों की लिस्ट बना लीजिये और जो जरूरी हैं उन्हें रखकर बाकी को निकाल दीजिये क्योंकि इस पूरे महीने में आपको पैसों की अत्यधिक आवश्यकता पड़ने वाली है | हो सकता है की आपको पैसा उधार भी लेना पड़े | वाहन ध्यान से चलायें क्योंकि चोट चपेट की संभावना है | पैर फिसल सकता है | नींद में कमी रहेगी |
मिथुन राशी के लोगों को रुका धन मिलने वाला है | आने वाले पन्द्रह दिनों में आपको आपके परिश्रम का फल मिलेगा | लाटरी लगने के योग भी हैं | सट्टे और जुए से जुड़े लोगों को लाभ होगा | घर में तनाव रहेगा |
कर्क राशि वालों के लिए यह समय मिला जुला रहेगा | इस महीने के अंत तक आप व्यस्त रहेंगे | क्रोध अधिक आएगा | नौकरी पेशा लोगों के लिए थोड़ी परेशानी आने वाली है परन्तु यदि आप अपनी तरक्की को लेकर चिंतित हैं तो इस महीने आपकी ये चिंता दूर होने वाली है |
सिंह राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महिना कुछ तनाव, थकावट और नींद हराम करने वाला रहेगा | सगे सम्बन्धियों की चिंता सताएगी | मुकदमे या वाद विवाद में पड़ने से कोई लाभ नहीं इसलिए अपनी तरफ से कोई विवाद खड़ा न करें | मित्र सम्बन्धी और भाई बहन साथ नहीं देंगे | शुभ कामों में मन लगेगा और नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी | कुछ बिगड़े काम भी बनेंगे |
कन्या राशि के लिए अप्रैल का पूरा महीना कष्टकारी रहेगा | धन की तंगी, नुक्सान, परेशानी और पेट में गड़बड़ी रहेगी | स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें | चोट चपेट की संभावना है | कुल मिलाकर ये महीना शुभ नहीं है |
तुला राशी के लोगों की अपने जीवन साथी से नहीं बनेगी | जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें उतार चढ़ाव देखना पड़ेगा और अंतत: हानि के योग हैं | परिश्रम अधिक करना पड़े और लाभ कम हो | परिवार में तनाव रहेगा | धन की तंगी रहेगी |
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए अप्रैल का पूरा महीना लाभदायक रहेगा | शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी | मेहनत से बिगड़े काम बन जायेंगे | शुभ कामों में ध्यान रहेगा | कुल मिलाकर ये महीना शुभ रहेगा |
धनु राशी वालों को मिश्रित फल प्राप्त होंगे | पुराने विवाद ख़त्म तो नहीं होंगे परन्तु कुछ कमी आएगी | आपके प्रभाव में वृद्धि होगी | लाभ प्राप्त होगा | पेट में गड़बड़ी रहेगी | खान पान का ध्यान रखें | खर्चों में भी इजाफा होगा इसलिए सोच विचारकर खर्च करें | फिर भी धर्म र्म के कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे और शुभ लाभ होगा | भाग्य साथ देगा | प्रतिद्वंदी निर्बल रहेंगे | मुक़दमे या वाद विवाद में आपका पलड़ा भारी रहेगा | संतान की चिंता रहेगी |
मकर राशि के लोगों के लिए अप्रैल का महीना कुछ विवाद लेकर आ रहा है | आपकी पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है | बिजनेस में हैं तो नुक्सान होगा | धन लाभ की अपेक्षा मत करें | भाई बहन से नहीं बनेगी या कोई मित्र नाराज हो सकता है | आपके पिछले किये बुरे कर्मों का फल आपको इस समय में भोगना पड़ सकता है | मन परेशान रहेगा और शुभ कार्यों में भी रूचि नहीं रहेगी |
कुम्भ राशी के लोगों के लिए अप्रैल का महीना शुभ और लाभ लेकर आ रहा है | पिछला नुक्सान जो आपका हुआ है इस महीने उसकी भरपाई हो जायेगी | मित्र, सगे सम्बन्धी और भाई बहन साथ देंगे | यात्राओं से लाभ होगा | घर के विवाद हल होंगे | शुभ कामों में मन लगेगा और आप विजयी रहेंगे | कार्यों में सफलता तो आपको मिलेगी ही बल्कि जो आपके साथ रहने वाले लोग हैं वे भी लाभ प्राप्त करेंगे | नौकरी में पदोन्नति के योग हैं |
मीन राशि फालों के लिए घर में क्लेश और वाद विवाद पैदा होंगे | धन हानि और धर्म में अरुचि रहेगी | अज्ञानता से काम लेंगे तो नुक्सान होगा इसलिए अपने ज्ञान का प्रयोग कीजिये | लापरवाही से कुछ नुक्सान होने की संभावना है | अप्रैल के अंत में कुछ राहत मिलेगी जब बुध नीच राशी छोड़ कर मेष राशी में प्रवेश करेगा | इस महीने के अंत में गुजारे लायक धन प्राप्त होगा |






Comments are closed.