मेष – Aries
यह दिन आपके लिए भाग्य को जगाने वाला है | आपका हर काम आसानी से हो जाएगा | शुभ कामों में आपका ध्यान रहेगा | स्त्रियों के द्वारा कोई रुका हुआ काम बन सकता है | आज के दिन अपने मित्रों के संपर्क में रहेंगे तो अच्छा रहेगा | छोटी मोटी यात्रा शुभ फल देगी |
वृष – Taurus
आज आपके लिए दिन शुभ नहीं है | खासकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें | फिर भी आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत तहेगी |
मिथुन – Gemini
पति / पत्नी से प्रेम बढ़ेगा | यदि आपकी पत्नी या पति अस्वस्थ हैं तो आज सेहत में सुधार के योग हैं | व्यापारिक समझोते आज आपके पक्ष में रहेंगे | इस दिन का प्रयोग व्यापर में लाभ के लिए किया जा सकता है |
कर्क – Cancer
आज का दिन आपके लिए थोडा अच्छा है और थोडा बुरा | मिले जुले फल मिलेंगे | किसी कार्य को आरम्भ करने की योजना बना रहे हैं तो आज मत करें | सेहत का ध्यान रखें | पत्नी के लिए थोडा खर्च आ रहा है |
सिंह – Leo
यदि आप विद्यार्थी हैं तो आपका दिन ज्ञान से भरपूर रहेगा | मनोरंजन का सुख मिलेगा | कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न रहेगा | प्रेमी / प्रेमिका से भेंट होगी जो लाभदायक रहेगी | रोमांस के लिए ये दिन अच्छा है |
कन्या – Vergo
मन प्रसन्न रहेगा | माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा | स्वास्थ्य में सुधार होगा |
तुला – Libra
ये दिन सफलता देने वाला है | इस दिन का प्रयोग अपने किसी महत्वपूर्ण कार्य को निकालने के लिए करें | व्यापारिक समझोते करने के लिए समय अच्छा है |
वृश्चिक – Scorpio
वृश्चिक राशि वालों को आज धन लाभ होगा | स्वादिष्ट भोजन एवं मनोरंजन से मन प्रसन्न रहेगा | दूर से कोई सुखद समाचार मिलने की संभावना है | बाहरी स्थानों के सम्बन्ध से लाभ होगा | व्यापारिक यात्रा के लिए समय अच्छा है |
धनु – Sagittarius
आज का दिन आपके लिए श्रेयस्कर रहेगा | आप दूसरों पर हावी प्रभावी रहेंगे | Interview, Competition, साक्षात्कार में सफलता मिलेगी | आपके सम्मोहक व्यक्तित्व के कारण आपके सभी काम बन जायेंगे | लोग आपकी ओर खींचे चले आयेंगे |
मकर – Capricorn
खर्चों से भरा ये दिन आपके लिए कुछ अच्छा भी लेकर आ रहा है | आप शरीर में स्फूर्ति का अनुभव करेंगे | यदि आलस्य छोड दें तो ये दिन आपके लिए शुभ हो सकता है |
कुम्भ – Aquarius
कुम्भ राशि वालों को आज धन लाभ होने के संकेत हैं | व्यापर में वृद्धि होगी | कार्यों में सफलता मिलेगी | फोन पर कोई शुभ समाचार मिल सकता है | हर तरह से लाभ होगा |
मीन – Pisces
सरकारी कार्यों के लिए आने वाले दो दिन आपके लिए बहुत अच्छे हैं इसलिए कोई रुका काम बनने का योग है | आलस्य छोडकर अपने सभी कार्य आने वाले दो दिनों में निपटा लें |
आज का उपाय – सभी राशियों के लिए
शनिवार २६ अगस्त २०१२
रविवार सूर्य का दिन है | जिस व्यक्ति का सूर्य अच्छा होता है वह दुनिया की हर मुसीबत से जूझ सकता है | सूर्य आत्मा को बल प्रदान करता है | यदि आपकी आत्मा ही कमजोर है तो समझ लेना चाहिए कि सूर्य कमजोर है |
कमजोर सूर्य को बल प्रदान करने के लिए उपाय दिया जा रहा है |
सूर्य उदय से पहले उठकर नहा धोकर एक ताम्बे के बर्तन में शुद्ध जल लें और उसमे थोडा सिन्दूर या केसर, शक्कर, लाल फूल डालकर पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य के समक्ष खड़े हो जाएँ |
विशेष तौर पर जब सूर्य का रंग लाल हो तब अर्ध्य दें और नीचे लिखा मन्त्र बोलें
ओम घ्रिणी सूर्याय नमः
इस उपाय से आपके सूर्य को बल मिलेगा और अगर आप यह उपाय ४० दिन तक कर पाते हैं तो आपकी द्रिष्टि में चमक आने लगेगी | आपके अंदर आकर्षण पैदा होने लगेगा | लोग आपसे प्रभावित होने लगेंगे और आप यश प्राप्त करेंगे | साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी |
शेष शुभ |
