Aries

As per the Horoscope month of September will be very favorable & Prosperous for Aries people. Pending Work will complete in this month. Be prepared to take advantage of financial rise. You will be enslaving to laziness which is not good for you. Females will prove to be helpful & successful for you. Any female person will emotionally help you solve your personal problems. New relations will come your way. Time after 6-7 Sept. is looking for financial gain for you. You will be able to solve money related matters within this time span. Any friend will prove to be very helpful in some matters. Take care of your spouse’s health. Manglik people be careful. If you are not worshiping regularly then start from today itself because Shani will give you as much as you will keep on doing auspicious work. After 13 Sept. Budh will be in your favorable side. Any work will be done if you take help of your friend. Judicial matters will be in your favor. Luck is in your side. Promotion seems possible. After 15 Sept. within 5 days you will travel somewhere which will be very fruitful for you. To conclude this, Sept. will bring along with him new heights for you.
मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए आने वाला मास शुभ और कल्याणकारी रहेगा | जो काम काफी दिनों से लटके पड़े थे वे सब पूरे होने वाले हैं | धनागमन के योग हैं इसलिए अवसर का पूरा लाभ उठायें | इसके अतिरिक्त आप आलस्य का भी शिकार होंगे जो आपके लिए कि अच्छा नहीं है | स्त्री वर्ग से सहायता या सफलता मिलेगी | कोई स्त्री आपके जीवन की समस्याओं को दूर करने में भावनात्मक रूप से आपकी सहायता करेगी | नए संपर्क बनेंगे | 6-7 September के बाद का समय धन लाभ का है | इस अवधि में आप धन सम्बंथी मामलों को सुलझा पाएंगे | किसी मित्र की मदद से आपका काम बन जाएगा | केवल पत्नी के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें | जो लोग मंगलीक हैं उन्हें संभल कर रहने की आवश्यकता है | आपकी दिनचर्या में अगर पूजा पाठ नहीं है तो आज से ही आरंभ कर दें क्योंकि शनि इस समय उतना ही अच्छा फल देगा जितना आपका ध्यान शुभ कामों की तरफ होगा | १३ सितम्बर के बाद बुध आपके लिए अच्छा फल देना शुरू कर देगा | मित्र द्वारा किसी काम को निकलवाने का प्रयास करेंगे तो हो जाएगा | कोर्ट कचेहेरी के काम आपके पक्ष में जायेंगे | भाग्य साथ देगा | नौकरी में पदोन्नति होने के भी योग हैं | १५ सितम्बर के बाद आपको ५ दिन के भीतर कहीं जाना पड़ सकता है जो कि लाभदायक रहेगा | कुल मिलकर सितम्बर का महीना आपके लिए नयी बुलंदियां ले कर आ रहा है |

Taurus

As per the horoscope the month of Sept. is coming along with lots of traveling for you. Friends will be in touch with you. Far away friends will come near. Love affairs are there. Some pending work will complete with the help of a friend. Time between 1st Sept. to 15 Sept. is not looking good for you so please drive carefully. Kl;jkklj. Time is not good for judicial matters too. You will not get Peace of mind.

After 15 Sept. students will learn new things and will get good marks.

Businessmen should offer water to God Sun. Some pending work will complete after 15 Sept. If you are involve in some court case then the judgement will not be in your favor before 15 Sept. So if possible do your necessary work after 15 Sept.

People who are away from their wife or leaving separate will get a chance to reconcile with your wife. In totality your confidence will be high by getting success in work which is very good for you. Health will improve and medicine will work.

If you are waiting for somebody then wait a little longer and then you will see it will turn out good.
वृष राशि

वृषभ राशि वालों के लिए सितम्बर का महीना कुछ यात्रायें ला रहा है | आपके मित्र आपके संपर्क में आयेंगे | जो लोग आपसे दूर बैठे थे आपके करीब आयेंगे | नए प्रेम सम्बन्ध स्थापित होंगे | किसी मित्र की सहायता से कोई रुका काम बनने वाला है | १ सितम्बर से १५ सितम्बर तक का समय बहुत अच्छा नहीं है इसलिए वाहन ध्यान से चलायें | चौपाये ये से भय रहेगा | कोर्ट कचहरी के कामों के लिए भी ये समय ठीक नहीं है | मन अशांत रहेगा |

१५ सितम्बर के बाद विद्यार्थियों को नयी चीजें सीखने को मिलेंगी | परीक्षा में अंक अच्छे आयेंगे |

जो लोग व्यापार से जुड़े हैं उनके लिए सूर्य को जल देना अत्यंत आवश्यक है | १५ सितम्बर के बाद कोई रुका काम बन जायेगा | यदि कोई मुकदमा चल रहा है तो उसका परिणाम आपके पक्ष में १५ सितम्बर से पहले नहीं होगा इसलिए हो सके तो अपने जरूरी काम १५ सितम्बर के बाद ही करें |

जो लोग अपनी पत्नी से दूर हैं या अलग रह रहे हैं उनको इस मास में अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा | कुल मिलकर कार्यों में सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ा चढ़ा रहेगा जो कि आपके लिए बहुत आवश्यक है | स्वास्थ्य में सुधार होगा और दवाई अपना काम करेगी |

यदि किसी का इन्तजार कर रहे हैं तो थोडा सब्र कीजिये और फिर देखिये आपका काम कैसे बनता है |

Gemini

For Gemini’s the month of Sept. is full of attraction and entertainment. People will get attracted towards you. Your beauty will increase. Health will improve and spending will be less. Financial gain is there and whatever you are thinking will come your way. Time after 15 Sept. is not looking good for you so please drive carefully. Keep pending expenditures till 20 Sept. Do not buy something new. If you have a hearing in court before 15 Sept. it will be good for you. In totality till 15 Sept. everything is good and fruitful for you. But after that till 25 Sept. don’t involve yourself in other’s matters. Do not hurry otherwise everything will mess up.
मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए आने वाला महीना आकर्षण और मनोरंजन से भरपूर रहेगा | लोग आपकी ओर आकृष्ट होंगे | आपकी खूबसूरती में वृद्धि होगी | स्वास्थ्य में सुधार और खर्चों में थोड़ी रहत मिलेगी | धन लाभ होगा और जो कुछ सोचा हुआ है वो पूरा होगा | १५ सितम्बर के बाद का समय आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए वाहन ध्यान से चलायें | १ से १० सितम्बर तक जितना हो सके खर्चों को टाल दें | कोई नयी चीज मत खरीदें | अदालत में सुनवाई की तारिख यदि १५ से पहले कि हो तो आपके लिए शुभ होगी | कुल मिलकर १५ सितम्बर तक सब कुछ शुभ और लाभदायक रहेगा | परंतु उसके बाद २७ सितम्बर तक आपको किसी दूसरे के काम में हाथ नहीं डालना है | जल्दबाजी मत करें नहीं तो बना बनाया काम बिगड सकता है |

Cancer

As per Horoscope Cancerian will spend on good & auspicious things. People who are having less sleep will get relief. This is the right time if you are planning a long vacation. You will spent more on luxury this month. You will have Financial gain after 7 Sept. Take care if somebody is sick in your family. Start a new venture after 15 Sept. only. You are facing financial problem but don’t ignore your family for this so make efforts after 15 Sept. only. You will get benefited.

In totality you will have a good time after 15 sept.
कर्क

इस महीने कर्क राशि वालों के लिए कुछ खर्चे आ रहे हैं जो कि अधिकतर शुभ कामों पर ही होंगे | जिन लोगों को नींद कम आती है उन्हें आराम मिलेगा | लंबी छुट्टी की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह समय सर्वोत्तम है | इस महीने आप भोग विलास के साधनों पर अधिक खर्च करेंगे | धन लाभ ८ सितम्बर के बाद होगा | घर में कोई सदस्य अगर बीमार है तो उसकी देखभाल करें | १५ सितम्बर के बाद ही आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं | आपके मार्ग में आ रही रुकावटें धन से जुडी हैं जिसमे परिवार को भी नजरंदाज नहीं किया जाना चाहिए इसलिए १५ सितम्बर के बाद प्रयास करें | निश्चित ही सफलता साथ देगी |

कुल मिलकर १५ सितम्बर के बाद आपका अच्छा समय आने वाला है |

Leo

As per Horoscope Leo’s will have a mixed month. Financial gain is there but you have to work hard for it. You will find yourself busy till 15 Sept. but after that you will get relief by getting benefits from both sides. This means you will have financial gain after 15 Sept. Women will be helpful. Advice from wife will open new door for you. Some old friends will come your way. Some good news is waiting for you. You will feel euphoria by getting some good news between 5 to 15 Sept. Success is there in Love for you. Anger will be your biggest obstacle. After 15 Sept. you can visit some distant place leaving your family or spouse behind. New problems will arise which will bother your family. Offer water to God Sun it will accomplish some of your work. Drive carefully and beware of accidents.
सिंह

सिंह राशि वालों के लिए सितम्बर २०१२ मिला जुला रहेगा | धन लाभ होगा परंतु उसके लिए कठिन परिश्रम करना पड़ेगा | १५ सितम्बर तक आप अधिक व्यस्त रहेंगे परंतु उसके बाद दोतरफा फायदा होने से आपकी सारी थकान मिट जायेगी | यानि १५ सितम्बर के बाद आप धन सम्बन्धी मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे | स्त्रियां आपकी सहायक होंगी | पत्नी से ली गई सलाह आपके लिए नए अवसर खोल देगी | कुछ पराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है | कोई अच्छी खबर मिल सकती है | ५ सितम्बर से १५ सितम्बर के बीच किसी शुभ समाचार से मन आनंदित रहेगा | प्रेम में सफलता मिलेगी | क्रोध आपके रस्ते की सबसे बड़ी रूकावट सिद्ध होगा | १५ सितम्बर के बाद परिवार से या साथी से दूर जाना पड़ सकता है | नयी समस्याएं भी पैदा होंगी जिनसे आपका परिवार प्रभावित हो सकता है | सूर्य को जल दें तो आपके बहुत से काम बन जायेंगे | मास के अंत में चोट चपेट या चौपाये से भय है इसलिए सावधानी रखें और वाहन ध्यान से चलायें |

Virgo

As per Horoscope Virgo’s will have a mixed month. You will have financial gain but expenditures will be even more. You will get some opportunities but will miss some chances too. Be very careful before 15 Sept. Sincere Efforts will accomplish some of your spoiled tasks. You will feel uneasy with some unnecessary expenditures. You will have less sleep and more laziness. Expenditures will be less after 15 Sept. Hard work is there. It will be good for you if you take some time out of your busy schedule. You will be worried for a sick family member between 1 to 20 sept. but after that there are good sign of improvement. Financial problems are there because of Shani. You will get some relief but it will be good for nothing.
कन्या

कन्या राशि वाले लोगों के लिए सितम्बर का महीना मिला जुला रहेगा | धन लाभ होगा तो खर्च उससे भी बढ़कर होगा | नए अवसर मिलेंगे और कई अवसर हाथ से चले भी जायेंगे | १५ सितम्बर तक तो आपको हर तरह से सावधानी रखने की आवश्यकता है | परिश्रम से बिगड़े काम बन सकते हैं | अनावश्यक खर्चों से मन परेशान रहेगा | नींद में कमी और आलस्य में इजाफा होगा | १५ सितम्बर के बाद खर्चों से कुछ रहत मिलेगी | परिश्रम अधिक करना पड़ेगा | व्यस्त जिंदगी में यदि आप थोडा समय अपने लिए निकाल लें तो आपके लिए शुभ होगा | परिवार में कोई बीमार सदस्य के विषय में चिंता बनी रहेगी जो कि १ से १० सितम्बर तक अधिक होगी परंतु मास के अंत में स्वास्थ्य में सुधार होने के संकेत हैं | शनि की साढ़ेसती के चलते धन सम्बन्धी मुश्किलें बनी रहेंगी | हालाँकि कुछ रहत मिलेगी परंतु वह नाकाफी होगी |

Libra

As per horoscope the Librans will not get relief from problems. Earlier problems will remain intact till the end of this month. Financial status is ok till 15 Sept. but after that take care of your expenditures. If you are planning to start something new then avoid it for some time. Most Librans will find it difficult to deal with health related problem. Pay attention if you feel, you are having some problems regarding your beauty. Do a remedy for Mangal Planet.

Take care of your health because excess hard work makes you angry. Mangal can harm you more in your SADE SATI. You will feel like whatever you are doing is total waste of time. Females will feel uneasy regarding their husbands. Persons who are away from their families will feel helpless. The main reason for all these is Rahu who is sitting your 2nd House of Horoscope. This condition will continue till December.

There is too much to write for Librans but because of lack of time it is not possible to write all this. Anyhow you can always contact me for more help regarding your horoscope.

In totality you will have a good time after 15 sept
तुला

तुला राशि के लोगों के लिए सितम्बर के महीने में मुश्किलें कम नहीं होंगी | पहले से चली आ रही परेशानियां मास के अंत तक बरक़रार रहेंगी | १५ सितम्बर तक अर्थ दशा ठीक रहेगी परंतु उसके बाद आपको खर्च भी सोच समझ कर करना है और यदि आप नए काम की योजना बना रहे हैं तो टाल देना ही उचित रहेगा |

अधिकतर तुला राशि वाले लोग स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों से जूझते दिखाई देंगे | यदि आपको लगे कि पिछले कुछ समय से आपका रूप बिगड रहा है तो इस ओर ध्यान दें और मंगल के उपाय करें |

क्रोध की अधिकता रहेगी | अत्यधिक परिश्रम करने के कारण भी आपको क्रोध आता है इसलिए अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान दें |

मंगल आपकी साढ़े साती में और भी अधिक नुक्सान कर रहा है | आपको ऐसा लगेगा जैसे आप जो कुछ भी कर रहे हैं सब व्यर्थ है |

स्त्रियां अपने पति की ओर से परेशान रहेंगी |

कुछ लोग जो अपने परिवार से दूर हैं इस समय अपने आपको असहाय महसूस करेंगे | इस सब का कारण राहू है जो आपके दूसरे भाव में बैठा है | यह स्थिति आपको दिसंबर तक बर्दाश्त करनी पड़ेगी |

तुला राशि के विषय में लिखने को बहुत कुछ है परंतु समयाभाव के कारण सब कुछ लिखना संभव नहीं है फिर भी ज्योतिषीय सहायता के लिए पाठक मुझसे संपर्क कर सकते हैं |

कुल मिलकर १५ सितम्बर के बाद आपका अच्छा समय आने वाला है |

Scorpio

As per the Horoscope, the changing positions of planets will benefit scorpions. The time is good for those who are doing job and also for those who are looking for job. Your Good luck will help you work done in this month. In totality this month will prove to be good for you.
वृश्चिक

वृश्चिक राशि के व्यक्ति सितम्बर के माह में होने वाले ग्रहों के परिवर्तन का लाभ प्राप्त करेंगे | जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके लिए और जो लोग काम की तलाश में हैं सबके लिए सितम्बर का महीना शुभ रहेगा | भाग्य से रुके काम बन जायेंगे | कुल मिलकर आने वाला महीना आपके लिए शुभ रहेगा |

Sagittarius

As per Horoscope Sagittarians will be happy and benefited in this month. Coming time will give you all type of success. You will spend quality time is auspicious things. Your spirits will be high in spite of trivial illnesses. The time before 15 Sept. is favorable for government & non-government work. After that there is no great sign of success. Avoid laziness. Keep a safe distant from intoxication it will be fruitful for you.

Be ready to seize an opportunity because you have a great chance of financial rise.
धनु

धनु राशि के लोग सितम्बर के महीने में लाभान्वित रहेंगे | आने वाला समय आपके हर कार्य को सफलता प्रदान करेगा | शुभ कामों में ध्यान रहेगा | छोटी मोटी बीमारी से ग्रस्त रहने के बावजूद आपका मनोबल आपका साथ देगा | सरकारी और गैर सरकारी कामों के लिए १५ सितम्बर के पहले का समय अधिक उपयुक्त है | उसके बाद कोई विशेष सफलता नहीं मिलेगी | अकर्मण्यता से बचें और आलस्य का त्याग करें | नशादी का सेवन मत करें तो सब शुभ ही शुभ है |

इस मास में आपको आशा से अधिक धन लाभ होगा इसलिए अवसर का लाभ उठायें |

Capricorn

As per the Horoscope this month is looking very fruitful for Capricorns. You will get relief if you are suffering with stomachache. Health will improve. Try to complete all your necessary work after 15 Sept. because that period of time is good for you. You will get help from your wife which you really need at this point of time. Beware of allergy. Skin problems may attack you. After 15 Sept. your health will improve and by the end of month you will be completely fine so keep your spirits high.

Donate yellow DAAL and apply Kesar Tilak on your forehead.
मकर

मकर राशि के लोगों को सितम्बर का महीना लाभदायक रहेगा | पेट की बीमारी से परेशान हैं तो रहत मिलेगी | स्वास्थ्य में सुधार होगा | १५ सितम्बर के बाद का समय आपके लिए बहुत लाभदायक है इसलिए अपने सभी काम १५ सितम्बर के बाद ही निपटाएं | आपको इस महीने में पत्नी का सहयोग मिलेगा जो कि आपके लिए इस समय बहुत आवश्यक है | त्वचा सम्बन्धी बीमारियों से ग्रस्त रहेंगे इसलिए Allergy से बचें | १५ सितम्बर के पश्चात आपके स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जायेगा और मास के अंत में आप पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे इसलिए मनोबल बनाये रखें |

केसर का तिलक लगाएं और पीली दाल दान में दें |

Aquarius

As per the Horoscope this month is not looking good for Aquarians. Take good care of your stomach after 15 Sept. and maintain simple diet. Time is not good expenses. Your expenditures will be too high to estimate.

There are very good signs of Health improvement of your wife.
कुम्भ

कुम्भ राशि के लिए सितम्बर का महीना ठीक नहीं है | १५ सितम्बर के बाद पेट का ध्यान दें और खान पान सदा रखें | खर्च के लिए समय उपयुक्त नहीं है | जितना आप अनुमान लगाएंगे खर्च उससे कहीं अधिक बढ़कर होगा |

पत्नी के स्वस्थ्य में सुधार होगा |

Pieces

As per the Horoscope this is the only month left for struggle so be patient and take good care of your family’s health. Business will be low this month. Complete all your necessary work before 15 Sept. because time is not good for you after that. Don’t be annoyed with your superiors. Stomach related problems will bother you till the end of this month.

Immerse Coal equivalent to your weight in running water, this will benefit you.
मीन

मीन राशि वालों के लिए संघर्ष का बस यही एक महीना रह गया है इसलिए संयम रखें और अपने पूरे परिवार के स्वास्थ्य की ओर ध्यान दें | व्यापार इस महीने भी मंदा ही रहेगा | १५ सितम्बर के बाद आपका समय अनुकूल नहीं है इसलिए इससे पहले ही अपने सारे काम निपटा लें | अपने वरिष्ठ लोगों पर क्रोध न करें | पेट की परेशानियां मास के अंत तक बनी रहेंगी | अपने वजन के बराबर कच्चा कोयला चलते पानी में बहाएं |