मेष - Aries
आज का भी दिन अच्छा नहीं है | यात्रा यदि जरूरी न हो तो टाल दें | पेट में गडबडी के संकेत हैं | खान पान पर ध्यान दें |
वृष - Taurus
आज भी चंद्र नीच राशि में ही रहेगा | इसलिए पति पत्नी अपने आपसी बहस और विवादों को कल पर टाल दें तो अच्छा रहेगा नहीं तो बात बढ़ सकती है |
मिथुन - Gemini
विरोधियों से दूरी रखें | यदि कुछ खरीद रहे हैं तो आज मत खरीदें | रोग को मामूली मत समझें | लापरवाही से रोग बढ़ सकता है |
कर्क - Cancer
इस दिन आप थकान और मानसिक तनाव महसूस करेंगे | संतान पक्ष से थोड़ी परेशानी हो सकती है | विद्यार्थिओं के लिए ये दिन अच्छा है |
सिंह - Leo
जिनसे आपकी नहीं बनती आज उनसे दूरी बनाए रखें | कोर्ट कचेहरी के काम में आपको आज मिला जुला फल मिलेगा | सरकारी कामों को टाल तेना हि बेहतर होगा |
कन्या - Vergo
यह दिन भी कल ही कि तरह सफलता देने वाला है | रात के समय सफर मत करें | सफ़ेद कपडे मत पहनें | दूध का दान मत करें |
तुला - Libra
आज का दिन भी आपके लिए समृद्धि देने वाला रहेगा | यदि आपके पास पैसा टिकता नहीं है तो फ़िक्र न करें आज ऐसा नहीं होगा | केवल एक उपाय करें | रात को चन्द्रमा को १५ मिनट तक टकटकी लगा कर देखें |
वृश्चिक - Scorpio
आज आपके अंदर आकर्षण उत्पन्न होने से लोग आपकी ओर खींचे चले आयेंगे | इस आकर्षण का सदुपयोग कीजिये | वैसे भी आप जब आलस्य को एक ओर रख देते हैं तो आपके सारे काम आपकी ऊर्जा से ही पूरे हो जाते हैं | एक उपाय करें | चांदनी रात में रखा हुआ पानी सुबह उठ कर अपने नहाने के पानी में मिलकर नहाएंगे तो आपका भाग्य आपका साथ देने लगेगा |
धनु - Sagittarius
वाद विवाद से बचें | खर्च करने के लिए यह दिन बिलकुल ठीक नहीं है | इस दिन किया आपका हर प्रयास विफल होगा | क्रोध पर नियंत्रण रखें और मौन रहें, इससे आप कई समस्याओं से बचेंगे |
मकर - Capricorn
कल की तरह आज का दिन भी धन सम्बन्धी कार्यों के लिए श्रेष्ठ है इसलिए प्रयास कीजिये, सफलता अवश्य मिलेगी | शराब आदि का सेवन करेंगे तो आने वाला धन भी रुक जाएगा |
कुम्भ - Aquarius
आज का दिन भी कल जैसा हि रहेगा | इस दिन नौकरी में कुछ अच्छा या बुरा दोनों तरह का समाचार मिल सकता है | अफसरों से अधिक नजदीकी मत बाधाएं, समय अनुकूल नहीं है | रात को दूध का सेवन न करें |
मीन - Pisces
आज आप अपने भाग्य पर कोई काम मत छोड़ें | कोई महत्वपूर्ण वास्तु खोने का डर बना रहेगा | चंद्र मन्त्र का प्रयोग करें | आपको चमत्कारिक लाभ मिलेगा |
आज का उपाय - सभी राशियों के लिए
शनिवार २५ अगस्त २०१२
जो व्यक्ति शनि से पीड़ित हैं वे भी और जिन पर शनि मेहरबान है वे भी इस उपाय को कर सकते हैं |
एक पुराने नारियल का गोला लेकर उसे ऊपर से काट दें ताकि वह कटा हुआ हिस्सा ढक्कन जैसा बन जाए | अब देसी घी की पंजीरी बनवाएं जिसमें मीठा थोडा ज्यादा हो | इस पंजीरी को नारियल में भर दें और किसी ऐसी सुनसान जगह पर दबा दें जहाँ चींटियाँ आसानी से पहुँच सकें | पीछे मुड़कर न देखें और ऐसा भी न हो कि यह करते वक्त आपको कोई टोके |
आपके इस भंडारे का चींटियाँ आने वाले दिनों में पूरा फायदा उठाएंगी | इतने सारे जीवों का पेट जब भरेगा तो निश्चित ही आपका भी कोई रुका हुआ काम आसानी से बन जाएगा |
शनि के लिए किया गया यह उपाय आपको हर तरह बिजय प्रदान करेगा | जिनकी शादी नहीं हो रही उनकी शादी के योग बन जायेंगे | नौकरी में अडचनें हैं तो वे भी दूर हो जायेंगी | शनि के बुरे प्रभाव से राहत मिलेगी | यदि कोई काम करने में अडचनें आ रही हैं तो ये उपाय करके देखिये |
शेष शुभ |
