आपकी जन्मकुंडली का दशम भाव नौकरी का स्थान माना जाता है | जीवन में आप क्या कर्म करेंगे | आपकी आजीविका क्या होगी | किस तरह के व्यवसाय से आपको लाभ हो सकता है या किस व्यवसाय का चयन आपको करना चाहिए सब इसी स्थान से पता लगाया जाता है | फिर भी मेरा अनुभव है कि कुंडली का द्रेष्कोंन चक्र देखना अनिवार्य है | मेरा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति अपनी कुंडली का अध्ययन स्वयं ही करे तो अच्छा है | इसके लिए आपको ज्योतिष का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है परन्तु फिर भी यदि आप केवल एक ही प्रश्न पूछना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फार्म को भरकर भेजें |