यंत्रों में शक्ति निहित है यह सब जानते हैं | यंत्रों की शक्ति का स्त्रोत इनकी बनावट, धातु, आकार, मन्त्र और अनुष्ठान पर निर्भर होता है | जिस मुहूर्त में यंत्र बनाये जाते हैं वह विशेष होता है | जिस व्यक्ति के लिए यंत्र को बनाया गया है उसका गोत्र, नाम जन्म स्थान आदि का होना आवश्यक होता है | यंत्र जिसके लिए बनाया जा रहा है उसे यंत्र को धारण करना या अपने पास रखना पड़ता है या फिर यंत्र को पूजा घर में स्थापित किया जा सकता है |