
क्या प्रतिभा के होते हुए भी आपकी नौकरी में तरक्की नहीं हो रही ? क्या कोई ऐसा है जो गुप्त रूप से आपकी तरक्की के लिए बाधक बन कर खड़ा है और आपको कुछ नहीं मालूम कि वह गुप्त शत्रु कौन है ? यदि ऐसा है तो चले आइये माँ बगलामुखी की शरण में और लीजिये ४० दिन का संकल्प | इन चालीस दिनों में आपको प्रतिदिन माँ बगलामुखी की आराधना नीचे लिखे मन्त्र से करनी है |
ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय स्तम्भय
जिव्हां कीलय कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा
माता बगलामुखी का चित्र सामने हो | चित्र या यंत्र के समक्ष धूप दीप जलता रहे | पीले रंग का आसन बिछाकर पूर्व दिशा की और मुंह करके बैठ जाइए | दायें हाथ में जल लेकर आँखे बंद करके संकल्प कीजिये कि हे माँ मैं नहीं जानता कि मेरा कौन सा शत्रु मेरे मार्ग में बाधक बनकर मुझे आगे बढ़ने से रोक रहा है | मैं नौकरी में बाधाओं और मुश्किलों का सामना कर रहा हूँ जिसमे मुझे आपकी शक्ति की आवश्यकता है | आपकी कृपा से मैं सभी बाधाओं और मुश्किलों पर विजय पा सकता हूँ इसलिए संकल्प लेता हूँ कि इन ४० दिनों में पूरी श्रद्धा से इस मन्त्र का जाप करूंगा | मेरे मार्ग में आने वाली हर प्रकार की बाधा का शमन करें | जय माँ बगलामुखी |
इस प्रकार संकल्प लेने पर आपकी आधी समस्याएं तो २-३ ही दिनों में दूर हो जायेंगी | ऐसा मेरा मानना है | यदि इन ४० दिनों में आपका काम बन जाता है तो भी ४० दिन पूरे कीजिये और साधना को बीच में मत छोडिये |
इस बात में कोई संशय नहीं कि मन्त्र केवल गुरु के मुख से लेने पर शीघ्र प्रभावी रहते हैं परन्तु योग्य गुरु हर किसी को मिल जाए इस बात में अवश्य संशय किया जा सकता है | जिन साधकों का मुझ पर विशवास और श्रद्धा हो वह निवेदन करके मुझसे इस मन्त्र को मेरी आवाज में वीडियो के रूप में प्राप्त कर सकता है |
अपने विचार और सुझाव नीचे दिए गए कमेन्ट बाक्स में लिखकर मुझे भेजें | अभी तक मैंने हर व्यक्ति को उत्तर दिया है और आगे भी मेरा प्रयास रहेगा कि भारतीय ज्योतिष में श्रद्धा रखने वाले लोगों की सेवा कर सकूं | शेष प्रभु इच्छा |
जय श्री राम |




Comments are closed.