Home » Hindi Articles » शादी के लिये लडकी देखने जाने से पहले

शादी के लिये लडकी देखने जाने से पहले

कभी-कभी नए बने रिश्ते में कुछ खट्टे मीठे अनुभव हो जाते हैं जो जीवन भर नहीं भूलते इसलिए जब कहीं बात पक्की करने जा रहे हो तो कुछ बातें ध्यान में रखनी आवश्यक हैं जिन्हें पाठकों के लाभ के लिए प्रस्तुत कर रहा हूं आशा है इससे मदद मिलेगी।

संतुलित व्यवहार

आप जो हैं जैसे हैं वैसे ही बने रहने की कोशिश कीजिए इससे कोई गलती नहीं होगी बल्कि भविष्य में यदि रिश्ता पक्का हो जाता है तो आपको किसी प्रकार का दिखावा करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

संतुलित प्रतिक्रिया

पहली मुलाकात के दौरान सामने वाले पक्ष पर दबाव होता है ऐसे समय में मामूली गलतियां हो जाती हैं जिनके ऊपर प्रतिक्रिया देने से आपके व्यक्तित्व की छवि का एहसास सामने वाले को हो जाता है इसलिए कुछ चीजों को नजरअंदाज करना बेहतर रहता है।

संतुलित लहजा

बातचीत में एक दूसरे से सवाल जवाब के दौरान ऐसा नहीं लगना चाहिए जैसे कि आप इंटरव्यू ले रहे हो बल्कि आपकी बातचीत का लहजा ऐसा हो के प्रश्न प्रश्न ना लगे।

इस सम्बन्ध में ज्योतिष मदद कर सकता है जानिये कैसे

Ask your Horoscope

 

Verification

जो लोग कई रिश्तों को ठुकरा चुके हैं उनके लिए

यदि आप पहले से ही बहुत सी लड़कियों को देख चुके हैं तो जाहिर है कई जगह आपको रिश्ते से इनकार करना पड़ा होगा जिस से कई बार सामने वाले का दिल टूट जाता है शादी एक पवित्र बंधन है यदि यह बंधन अनेक लोगों के दिल टूटने के पश्चात जुड़े तो इससे अच्छा यही होगा कि किसी के घर जाने से पहले जन्म कुंडली मंगाएं और मिलान करवाएं क्योंकि कई बार ऐसा होता है कि आपको लड़की के रंग रूप से दिक्कत है पहले अपनी कुंडली में देखें कि आपका जीवनसाथी आपकी कुंडली के अनुसार कैसा होगा यदि कई रिश्तो को ठोकर मार कर उम्र के एक पड़ाव को पार करने के पश्चात आपको रंग रूप से समझौता करना पड़ा तो उसमें भाग्य को दोष नहीं देना चाहिए यह आपके कर्मों का दोष होगा ।

घरेलू या कामकाजी लड़की

कुछ लोग चाहते हैं कि उनकी शादी घरेलू लड़की से हो परंतु अनेक जगह है आपने रिश्ता केवल इसलिए ठुकरा दिया कि लड़की नौकरी करना चाहती है। या कई जगह ऐसे होता है की आपको लड़की कामकाजी चाहिए क्योंकि आपकी आय (Income) अच्छी है और उसी के मुताबिक़ आपको पत्नी भी चाहिए तो बेशक इसमें कोई बुराई नहीं है परन्तु कई बार ये खोज लम्बी हो जाती है।

कुंडली से पता लगाया जा सकता है कि आपकी पत्नी नौकरीशुदा होगी या घरेलू कामकाजी लड़की।

कुछ लोग सरकारी नौकरी में होते हैं और चाहते हैं कि उनकी पत्नी भी सरकारी नौकरी में हो यदि बहुत ढूंढने पर भी ऐसा रिश्ता आपको अभी तक नहीं मिला है तो निसंदेह ज्योतिष बता सकता है कि आपको इस प्रश्न के उत्तर के लिए और कितना इंतजार करना पड़ेगा कभी-कभी ऐसा होता है कि ज्योतिष के आधार पर यदि आप प्रयास करें तो आप पाएंगे कि आपका रिश्ता तो बहुत पहले पक्का हो सकता था

वह क्या चीज है जो आप अपने साथी में बर्दाश्त कर सकते

कुछ लोग अपने होने वाले जीवनसाथी में किसी खास गुण की अपेक्षा रखते हैं मसलन खाना बनाने में परफेक्ट घर का काम करने में परफेक्ट एकदम गोरी या लंबी लड़की या कभी-कभी आप को लड़की से किसी खास चीज़ की अपेक्षा रहती है और उसके लिए आप बिल्कुल समझौता नहीं कर सकते।

परंतु विश्वास कीजिए कभी-कभी आपको अपना पार्टनर इतना पसंद आता है कि आप अपनी खास डिमांड के लिए समझौता भी कर लेते हैं इसलिए जल्दबाजी ना दिखाएं यहां भी आप ज्योतिष का सहारा ले सकते हैं और जान सकते हैं कि आपको कैसी लड़की मिलेगी।

विदेश में सेटल लोगों के लिए

कुछ लोग विदेश में रहते हैं और चाहते हैं कि शादी के पश्चात लड़की आपके साथ विदेश जाएं या कुछ चाहते हैं की लड़की मेरे माता-पिता के साथ ही रहे।आपकी जन्मकुंडली से यह आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपका जीवन साथी आपके साथ रहेगा या आपसे दूर।

निष्कर्ष

कुछ चीजें भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ी जा सकती परंतु ज्योतिष उन लोगों की अवश्य मदद कर सकता है जो ज्योतिष से प्रेरणा लेकर उसके अनुसार अपने कर्मों को निर्धारित करना जानते हो

Leave a Reply

Order Prediction

Order Marriage Prediction