पन्ना हरे रंग का एक बहुत ही सुन्दर रत्न है I इसे अंग्रेजी में Emerald कहा जाता है I इसके आभूषण बहुत ही महंगे होते हैं क्योंकि यह एक बहुमूल्य रत्न है I बाजार में ज्यादा बिकने वाला पन्ना जितना अधिक पारदर्शी (Transparent) होगा उतना ही महंगा होगा I
इस रत्न को पहनने से बुद्धि का विकास होता है I जिन बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता या बहुत अधिक पढने के बाद भी समझ कम आता है, दिमाग कमजोर हो, शारीरिक विकास सामान्य हो परन्तु मानसिक विकास धीमा हो, व्यापारी (Businessman) और बोलने का कार्य करने वाले जैसे कि शिक्षक, वकील आदि लोगों पर इस रत्न का विशेष प्रभाव पड़ता है I
सभी बुद्धिजीवी लोगों को एक बार यह रत्न जरूर आजमा कर देखना चाहिए I अगर बुध ६,८,१२ वें स्थान में हो तो पन्ना नहीं धारण करना चाहिए I पन्ने को बुध कि महादशा में पहना जाए तो यह नुक्सान नहीं करता अपितु फायदा ही पहुंचाता है I बुध अगर शनि, मंगल, राहू,केतु के साथ हो तो बुध शुभ होकर भी अपना फल नहीं दे पाता I परिणामस्वरूप व्यक्ति कभी खुद का व्यवसाय नहीं कर पायेगा या फिर Business करने पर सफल नहीं होगा I
लग्नों के अनुसार किन लोगों को पन्ना पहनना चाहिए
मेष लग्न के जातकों को पन्ना नहीं पहनना चाहिए क्योंकि उन्हें बहुत कम यह रत्न suit करता है I
वृषभ लग्न के जातकों को पन्ना संतान तथा धन प्राप्ति में सहायता करता है I अचानक धन लाभ करवाता है I प्रेम संबंधों को सुधारता है I परिवार में क्लेश को ख़त्म करता है I
मिथुन लग्न वालों को पन्ना हर तरह से सहायक होता है I जमीन जायदाद, वाहन, स्वास्थ्य, वाद विवाद या मुकदमा आदि कार्यों में सफलता के लिए पन्ना पहन कर देखें I
कर्क लग्न वालों को पन्ना कभी नहीं पहनना चाहिए I
सिंह लग्न वालों को पन्ना धन सम्बंधित मामलों को सुलझाने के लिए जरूर पहनना चाहिए I पन्ना पहनने से खर्च कम और धन लाभ ज्यादा होता है I
कन्या लग्न वालों को नौकरी में तरक्की, Business में सफलता, सरकारी नौकरी, मान यश आदि के लिए पन्ना धारण करना चाहिए I
तुला लग्न के जातक यदि पन्ना पहनेंगे तो भाग्य में वृद्धि, सफलता, खर्चों पर नियंत्रण, धर्म सम्बंधित कार्यों के अवसर आदि फल प्राप्त होंगे I
वृश्चिक लग्न वाले पन्ना मत पहनें I
धनु लग्न वालों को भी पन्ना धारण नहीं करना चाहिए I
मकर और कुम्भ लग्न के व्यक्तियों को पन्ना धारण करने से इतना अधिक लाभ नहीं होता I कुम्भ लग्न के जातकों को संतान सम्बन्धी समस्या आ रही हो तो एक हाथ में पन्ना तथा दूसरे हाथ में पुखराज धारण कर लेना चाहिए I
मीन लग्न के जातकों के लिए पन्ना शुभ रत्न नहीं है I
