जीवन मे हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से परेशान है । हर परेशान व्यक्ति उपाय चाहता है । हर व्यक्ति अपना जीवन सरलता से गुज़ारना चाहता है । यदि प्रभु ने समस्याएँ दी हैं तो उनके समाधान भी दिये हैं वो बात अलग है कि लोग अपने अपने तरीके से समस्याओं पर विजय पाते हैं । कुछ लोगों के अनुरोध पर शत्रुओं पर विजय के लिए एक विशेष लेख प्रस्तुत है ।
यदि आपको कोई व्यक्ति परेशान कर रहा है । आपसे कोई शत्रुता रखता है । आपके जीवन मे तरक्की के मार्ग मे कोई ऐसा व्यक्ति आ जाये जो आपकी तरक्की को रोक दे । यदि कोई शत्रु आपसे अधिक प्रभावशाली है और आप उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते तो माँ बगलामुखी की शरण मे जाइए । बगलामुखी के इस मंत्र से आपके विरोधी आपके समक्ष कुछ नहीं बोल पाएंगे । इस मंत्र के प्रयोग से आपके शत्रु पर जादू जैसा असर होगा । यदि किसी से लंबा वाद विवाद चल रहा है और आपको लगता है कि आपके साथ अन्याय हो रहा है तो बगलामुखी का यह मंत्र प्रयोग करें । आप पाएंगे कि सब कुछ आपके पक्ष मे होने लगा है ।
यदि मुक़द्दमा या वाद विवाद मे आपका पक्ष कमजोर है तो अपने पक्ष को सबल बनाने के लिए आप बगलामुखी मंत्र का प्रयोग कर के देखें । यदि आप सत्य की राह पर हैं तो विजय आपको जरूर मिलेगी ।
बगलामुखी मंत्र तभी काम करता है जब शत्रु अन्याय कर रहा हो । यदि आप किसी के साथ कुछ गलत करना चाहते हैं तो सावधान, यह मंत्र आपको लाभ की बजाय हानि पहुंचा सकता है ।
बगलामुखी मंत्र
ॐ ह्रीं बगलामुखी सर्व दुष्टानां वाचम मुखम पदम स्तंभय स्तंभय ।
जीवहां कीलय कीलय बुद्धिम विनाशय ह्रीं ॐ स्वाहा ।।
इस मंत्र मे जहां सर्व दुष्टाना लिखा है वहाँ अपने शत्रु का नाम भी लिया जा सकता है । इस मंत्र मे सभी दुष्टों के वाणी मुख और अंगों का स्तंभन अर्थात निष्क्रिय करने के लिए माँ बगलामुखी से प्रार्थना की गई है ।
बगलामुखी मंत्र की विधि
इस मंत्र को प्रयोग करने के लिए सर्वप्रथम यदि बगलामुखी देवी का सुंदर चित्र मिल जाये तो बहुत अच्छा अन्यथा किसी भी देवी को बगलामुखी देवी का प्रतीक मानकर नित्य स्नानोपरांत शुद्ध चित्त से पीले आसन पर बैठ जाएँ । माला रुद्राक्ष की हो तो सर्वश्रेष्ठ अन्यथा तुलसी की माला भी प्रयोग मे लायी जा सकती है । मंत्र पढ़ते वक्त माता बगलामुखी से शत्रु पर विजय की प्रार्थना करते रहें । एक माला का जप एक दिन मे एक बार करें और जब शत्रु के सम्मुख जाएँ तब मन ही मन इस मंत्र का जाप करते रहें । चमत्कारिक ढंग से आप अपने को हावी पाएंगे ।
Victory over enemies with Baglamukhi Mantra
Every person in life is somehow disturbed. Every nervous person wants to measure. Every person wants to live his life freely.Some people request a particular article is to conquer enemies.
If someone is bothering you. You have no grudge. Someone in your life come in the way of progress, your progress will stop. The use of mantra as magical impact on your enemy. If one of the longest running debates is wrong with you Use Baglamukhi mantra. You will find that everything is going in your favour.
If your party is weak in the cause or the debates to make their party strong try Baglamukhi Mantra. If you are true, you will definitely get the success.
Baglamukhi spell only works when the enemy is injustice. If you want to do something wrong with someone so careful, it can damage spells rather than the benefits.
Baglamukhi spells
Aum Hreem Baglamukhi sarv dushtanaam vaacham mukham padam stambhya
Jivhaam Keelya keelya, buddhim vinaashya hreem aum swaaha
This mantra is written in there where all Dushtana name can be your enemy. The mantra in the face and voice of all the wicked of the erectile organs Bglamuki prayed to the mother that is disabled.
The law spells Bglamuki
If Rudraaksh best of beads or tulsi beads can be brought into use. Read a mantra while parents continue to pray for victory over the enemy Bglamuki. Chanting the rosary once a day and before the enemy to keep the mind, chant this mantra. Miraculously find yourself overwhelmed.
