Sapphire is a famous gem. It is believed that it shows its impact within moments. As per my own experience if any gem or Semi-gem does not suit you it shows its impacts in moments. Be careful of Gomed and Munga regarding this. Both of these Gems will tell themselves whether you can wear them or not. If you feel uncomfortable or uneasiness by wearing Sapphire then immediately took it off. It is true that be very careful in wearing this gem because not only it is costly but also its bad effect is very early and good effect is late. Don’t be surprised if this gem turns your life upside down overnight or shines your luck. But it is not that fruitful to everybody. Let’s see what type of people will be benefited from this gem.
- If shani is sitting in 6th, 8th & 12th house of your kundli then don’t think about wearing Shani gem Sapphire.
- I didn’t experience Shani gem Sapphire doing miracles on Aries Lagna people but it is good for them.
- For Taurus and Libra Lagna people, Sapphire is very good and fruitful.
- Cancer and Sagittarius people please don’t think of wearing Sapphire.
- For Scorpio & Pieces Lagna people Sapphire is average gem.
- Sapphire does not benefit too much to Gemini & Virgo Lagna People.
- If shani is in 10th house in Leo Lagna then Sapphire is very fruitful.
- Capricorn & Aquarius Lagna people can wear Sapphire as per situation. If Shani is in 5th, 7th, 9th 10th & 11th house in your Kundli then you can wear Sapphire.
नीलम एक प्रसिद्द रत्न है I इस रत्न के बारे में कहा जाता है कि यह अपना प्रभाव कुछ ही मिनटों में दिखा देता है I मेरा अपना अनुभव है कि कोई भी रत्न या उपरत्न हो, अगर वह Suit नहीं करता है तो उसका प्रभाव भी मिनटों में हो सकता है I इस विषय में गोमेद और मूंगे से सावधान रहें I यह दोनों रत्न बहुत जल्द ही आपको बता देंगे कि आप इन्हें पहन सकते हैं या नहीं I
नीलम पहन कर यदि आपको असहज लगे या बेचैनी हो तो नीलम तुरंत उतार दें I यह सच है कि इस रत्न को बहुत सोच विचार कर या परख कर पहनना चाहिए क्योंकि एक तो यह महंगा है दूसरे इसका दुष्प्रभाव जल्दी तथा शुभ प्रभाव देर से होता है I अगर यह रत्न किसी कि रातों रात काय पलट कर दे या किस्मत चमका दे तो इसमें तनिक भी संदेह नहीं है परन्तु यह हर किसी को इतना अधिक फलदायी नहीं होता I आइये जानते हैं नीलम किन लोगों को सर्वाधिक फलदायी सिद्ध होता है I
- जिन लोगों कि कुंडली में शनि ६,८,१२ वें स्थान में बैठा हो उनको शनि रत्न नीलम को हाथ भी नहीं लगाना चाहिए I
- मेष लग्न वालों पर शनि रत्न नीलम को मैंने कोई चमत्कार करते नहीं देखा है परन्तु इन लोगों को नीलम शुभ रहता है I
- वृषभ तथा तुला लग्न वालों को नीलम अत्यंत शुभ एवं फलदायी है I
- कर्क तथा धनु लग्न के जातक नीलम मत पहनें I
- वृश्चिक, मीन लग्न वालों को नीलम साधारण फल देता है I
- मिथुन तथा कन्या लग्न वाले व्यक्ति नीलम पहनेंगे तो बहुत अधिक फायदा होने कि उम्मीद नहीं होती I
- सिंह लग्न में यदि शनि दशम भाव में हो तो नीलम अत्यंत शुभ रहता है I
- मकर तथा कुम्भ लग्न के लोग शनि कि स्थिति के अनुसार नीलम पहन सकते हैं I शनि ५,७,९,१०,११ वें स्थान में हो तो नीलम पहन सकते हैं I
For Future predictions and to show kundli in hindi pls. click here
Tags:
Future Predictions
Kundli in hindi

