Search

आपकी जन्म तारीख और संयोग | Print |  E-mail
User Rating: / 3
PoorBest 
About Horoscope India - Horoscope
Tuesday, 12 July 2011 03:34

हमारी जन्म तारीख (Date of Birth) भी हमारे भविष्य से जुडी हुई होती है ! हमारा जन्म जिस तारीख को होता है उसे अगर हम अंक ज्योतिष के लिहाज से देखें तो बहुत सी बातों का पता चलता है ! अंक १ से ९ तक के अंकों के स्वामी ग्रह क्रमश: सूर्य चन्द्र गुरु हर्शल बुध शुक्र नेपच्यून शनि मंगल होते हैं ! अगर किसी का जन्म १० से ३१ तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक निकाला जाता है जैसे की ११ तारिख का मूलांक १+१= २ बनता है अत: चन्द्र स्वामी हुआ ! मूलांक के विषय में विस्तृत चर्चा किसी अन्य स्थान पर करेंगे !
यही जन्म तारिख के अंक हमारे जीवन की कुछ अति महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़े रहते हैं !


उदाहरण के लिए आपका जन्म जिस तारीख को होता है वह अंक बार बार आपके जीवन में घटना बनकर उपस्थित होता रहता है ! इसी को अंकों की आवृत्ति कहते हैं ! जैसे की आपका जन्म अगर ९ तारीख को हुआ हो और आपके driving license का संयुक्त नंबर भी ९ ही होगा या फिर आपकी गाडी का नंबर, आपकी गाड़ी के घर आपने की तारिख आपकी शादी या जीवनसाथी से मिलने का दिन ! और भी बहुत सी घटनाएँ हो सकती हैं जो आपके जन्म के अंक से मेल खाती हों ! सामान्यत: ये आवृत्तियाँ सुखद ही होती हैं !

 

Add comment



Refresh