बुध को चन्द्रमा का पुत्र कहा जाता है I कोई व्यक्ति चालाक कितना है I बातों बातों में किसी से अपनी बात मनवा लेना I किसी को मिनटों में अपना मित्र बना लेना I विषम परिस्थितियों में से मार्ग निकालकर काम करना I किसी भी सभा को संबोधित करके जनता को बाँध कर रखने की कला I लोगों को अपने विचारों से प्रभावित करना यह सब बुध का काम है I कहा जाता है कि बुध से सम्बंधित व्यक्ति एक सफल Salesman होता है I वह ग्राहक को संतुष्ट करने कि कला जानता है I उसे पता होता है कि सामने वाले के मन में क्या चल रहा है I किसी व्यक्ति के आते ही उसके मन के विचारों को जान लेना या किसी का चेहरा देख कर उसके मन के अन्दर क्या चल रहा है, ये जान लेना किसी ऐसे ही व्यक्ति का काम होता है जिन पर बुध कि कृपा है I सफल accountent या राजदूत, मंत्री, businessman या छोटे दुकानदार से लेकर बड़े पैमाने पर व्यापार करने वाले सभी लोग बुध से प्रभावित होते हैं I

मसूर कि दाल, किरयाने कि दूकान, खेत खलिहान, सड़क के किनारे के पेड़, बगीचा, फुलवारी, बहन बुआ मौसी, मामा यह सब बुध से प्रभावित होते हैं I अगर आपका बुध अच्छा है तो आप सफल वक्ता होंगे I आपके आसपास हमेशा मित्र या साथी रहेंगे I आप अकेले कभी नहीं पड़ेंगे I आपकी शिक्षा अच्छी होगी I आपका Mathematics बहुत अच्छा होगा I आप व्यवहारकुशल होंगे तथा यश प्राप्त करेंगे I बहस में कोई आपकी बराबरी नहीं कर सकेगा I और अगर यह सब गुण आप में हैं तो समझ लीजिये कि आपका बुध बहुत ही अच्छा है I इसके विपरीत बात कहते वक्त अटक अटक कर बोलना I भाषा पर पकड़ कि कमी, तोतला कर बोलना, बातों के द्वारा किसी को प्रभावित न कर पाना या आपकी बातों का किसी पर अच्छा प्रभाव न पड़ना, पढ़ाई में संघर्ष करना पड़ा हो, गलत हिसाब किताब, त्वचा सम्बंधित रोग, चेचक, फुलबहरी की बीमारी, भेंगापन, पागलपन, बड़ी उम्र में भी बचपना आदि सब बुध के विपरीत प्रभाव से होते हैं I अगर आप बुध को अपने अनुकूल बनाना चाहते हैं तो यह उपाय करें I

  1. फिटकरी से दांत साफ़ कीजिये I
  2. भांजा, साला और बचपन के मित्र को खुश रखिये I
  3. बहन बेटी बुआ को त्यौहार पर कपडे दान कीजिये I
  4. किन्नर (हिजड़ों) को हरे वस्त्र दान करें I
  5. छोटी कन्याओं को खट्टी चीजें दान करें I
  6. पन्ना धारण करें या प्राण प्रतिष्ठित बुध यंत्र को ही धारण कर लें I
  7. सरसों के तेल का दीपक हर बुधवार को जलाएं I

यह सब उपाय बुध के बुरे प्रभाव को दूर कर सकते हैं I

बुध की अपनी राशि मिथुन और कन्या होती हैं I किसी भी महीने की ५, १४, २३ तारीख को जन्म लेने वाले लोगों पर बुध की कृपा रहती है I १५ मई से १५ जून और १५ अगस्त से १५ सितम्बर के बीच जन्मे लोग भी मिथुन व कन्या राशि में आने के कारण बुध से प्रभावित रहते हैं I इसके अतिरिक्त लग्न में बुध होना या जन्म लग्न में ३ या ६ राशी का होना भी यह दर्शाता है कि आप बुध से प्रभावित हैं I
यह Article आपको कैसा लगा इसके बारे में आपके सुझाव, विचार, प्रश्न आमंत्रित हैं I कृपया अपने विचार [email protected] पर भेजें I

Leave a Reply