बरकत के लिए कुछ उपाय
- किसी भी शनिवार के दिन पीपल का एक सुन्दर सा पत्ता तोड़ लें I अब इस पत्ते को अपने पर्स में रख लें I अगले शनिवार को फिर से एक पत्ता उसी पेड़ से तोड़ लें और पुराना पत्ता वहीँ फेंक दें I यह प्रक्रिया हर शनिवार दोहरायें आपके पर्स में कभी पैसे ख़त्म नहीं होंगे जब तक आप इस उपाय को जारी रखेंगे I
- दीवाली की रात को ताम्बे के श्री यंत्र को निम्नलिखित मन्त्र द्वारा अधिक से अधिक जपकर सिद्ध कर लें I ॐ श्रीं ह्रीं श्री कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्म्य नमः I अब इसी मन्त्र की एक माला का पाठ धूप दीप सहित करने के बाद जल से यंत्र को स्नान करवाएं तथा उसी जल को किसी बर्तन में इकठ्ठा कर लें I अब इस जल का छिडकाव दूकान या जहाँ पर धन रखते हैं वहां कर दीजिये I इस उपाय से निरंतर धन बढ़ता चला जाएगा I
- किसी भी बुधवार की रात्रि से आरम्भ करके लक्ष्मी के उपरोक्त मन्त्र का रोज ३ माला या कम से कम एक माला का पाठ करें I इससे आपकी धन सम्बन्धी जितनी भी समस्याएं हैं दूर हो जायेंगी I
- रात को दही मत खाएं I सूरज ढलने के बाद झाड़ू मत लगाएं I मंदिर अगर पूर्व, उत्तर, ईशान दिशा में न हो तो इसकी व्यवस्था करें I
- आपके घर का पानी किस दिशा में जा रहा है इसका पता लगायें I अगर पूर्व, उत्तर, ईशान कोण के अतिरिक्त किसी अन्य दिशा में घर का पानी जाता हो तो घर का पैसा गलत चीजों पर खर्च होता है I इसके उपाय के लिए पानी की बहने की दिशा को पूर्व, उत्तर या ईशान में कर दें I
- अपने बाथरूम और किचन को रोज साफ़ सुथरा रखें इससे बरकत बनी रहती है I
उपरोक्त उपाय करने से आपके घर में भी लक्ष्मी स्थिर रहेगी I
