राहू एक पाप ग्रह है I यह रहस्य का प्रतीक माना जाता है I गुप्त वस्तुओं का कारक यह ग्रह हमेशा कुछ न कुछ अचंभित कर देने वाला करता है I इस ग्रह के अध्ययन को लेकर विद्वानों के अलग अलग मत हैं I कुछ लोग मानते हैं कि छाया ग्रह होने के कारण इसकी दृष्टि केवल सातवें घर तक ही रहती है परन्तु मेरे निजी अनुभव के अनुसार यह पाँचवें, सातवें, नोवें घर को भी देखता है I जहाँ जहाँ इसकी दृष्टि पड़ती है उस जगह का फल अनिश्चित हो जाता है I जैसे अगर यह ग्यारहवें घर को देखता है तो व्यक्ति को अचानक धन लाभ होता रहता है I राहू कि स्थिति जब जब अच्छी होती है पैसा मिलता रहता है और जब उसका प्रभाव कम हो जाता है तो मिलने वाली रकम मिल नहीं पाती I
इसी अनिश्चित सिद्धांत को राहू ग्रहण करता है I राहू भूरे रंग के कुत्ते में निवास करता है I राहू वह है जो रोज सुबह शाम सफाई करता है I बर्तन मांजने का काम भी राहू का है I राहू शराब, जुआ, नशा तथा वह सत्ता है जो किसी को भी लालच और बुराई के रास्ते पर सहज ही ले आती है I वास्तव में राहू बुराई से सम्बन्ध रखता है इसलिए जहाँ बुरे काम होते हैं, जहाँ एक पल में कोई धनवान बन जाता है तथा दूस्र्रा दरिद्र हो जाता है वह जगह भी राहू की है I
जादूगर राहू के ही प्रतिरूप हैं I जो व्यक्ति जादू दिखाते हैं या खेल दिखाकर अपना पेट भरते हैं, राहू के ही प्रतिरूप हैं I इसीलिए कहते हैं कि राहू चमत्कार है I
इस ग्रह कि विशेषता यह है कि ये अपना फल अचानक देता है I किसी से अलग करने के मामले राहू के कारण ही होते हैं क्योंकि यह पृथकता जनक ग्रह है I रिश्तों में वह दरार जो कभी दुबारा न जुड़ सके राहू की ही दी होती है I तलाक करवाने में राहू विशेषज्ञ है I
राहू बुरा हो तो अचानक मृत्यु देता है और अगर अच्छा हो तो विदेश में व्यक्ति पैसा कमाता है या लाटरी लग जाना, जुए में, रेसकोर्स में, सट्टे के कारोबार से और आधुनिक युग में मैच फिक्सिंग से पैसे दिलवाता है I राहू द्वारा मिला पैसा अधिकतर अवांछित जगहों से ही आता है I जैसे कि बीमे के पैसे परिवार वालों को व्यक्ति मृत्यु के बाद मिल जाना I
राहू अगर कुंडली के पहले घर में हो तो व्यक्ति रहस्यमय स्वभाव का होता है I वह धूर्त, चालाक ठग भी हो सकता है परन्तु निर्भर करता है बाकी ग्रह कैसे हैं I इसकी दृष्टि संतान भाव यानी पाँचवें घर पर पड़ने के कारण गर्भपात का योग बनता है I पत्नी से नहीं बनती I कभी कभी तलाक कि नौबत आ सकती है I
दूसरे घर में होने पर राहू घर से दूर भेजता है I ऐसे लोग एक जगह एक शहर में जादा समय नहीं रह सकते
तीसरे घर में राहू सफलता दिलाता है और मित्रों के द्वारा व्यक्ति सफलता प्राप्त करता है I
इस सम्बन्ध में और अधिक जानने के लिए पाठक ईमेल से संपर्क करें I
कुंडली में दिए गए अंक क्रमश: एक से १२वे भाव या घर को दर्शाते हैं

2 Responses to “चमत्कारी है राहू”

  1. satyam gupta says:

    1-apr-1983
    16:10
    lucknow u.p. india
    meri kundli may rahu 11th house may hai

Leave a Reply