Horoscope India
Nov 15सूर्य
यह ग्रहों का राजा कहलाता है | इसी ग्रह से पता लगाया जाता है की व्यक्ति क्या यश कमाएगा |आपकी आत्मा कितनी बलवान है | आप के सरकार के साथ सम्बन्ध कैसे हैं अर्थात यदि सूर्य आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति अच्छी है तो सरकारी नौकरी में आप किसी अच्छे पद पर काम करेंगे | आपके नीचे काम करने वाले लोग काफी मात्रा में होंगे | आपके चेहरे से ही आपके अधिकार का या आपके प्रभाव का पता चल जाएगा | अगर आपका सूर्य बहुत अच्छा है तो निस्संदेह आप राजा के सामान होंगे और आपके आश्रितों की संख्या भी बहुत अधिक होगी | आपके पिता की उम्र लम्बी होगी | आपके पिता का सहयोग आपको मिलता रहेगा क्योंकि सूर्य पिता का कारक होता है | यह धातुओं में स्वर्ण का प्रतिनिधित्व करता है | सूर्य के बारे में मैं जितना जानता हूँ सब कुछ लिखना संभव नहीं होगा अपितु केवल सूर्य से सम्बंधित व्यक्ति वस्तु पदार्थ आदि का उल्लेख किया जा सकता है | अनाज में गेहूं, सोना, यश, कीर्ति, सरकारी नौकरी, पिता, आत्मा, राजा से धन, कमाई का बच जाने वाला हिस्सा, हड्डियाँ, सरकारी वाहन, घमंड, गुड इत्यादि पर सूर्य का एकाधिकार है |
सूर्य आग का वह हिस्सा है जो नारंगी रंग का होता है अर्थात सूर्य नारंगी रंग का प्रतिनिधित्व करता है |
चन्द्र
चन्द्र को सूर्य की पत्नी कहा गया है | चन्द्रमा से माता का विचार किया जाता है | ज्योतिष में इस ग्रह को विशेष महत्व दिया गया है क्योंकि इसके अधीन जितने भी व्यक्ति आते हैं वे केवल बुद्धिजीवी होते हैं अर्थात केवल मानसिक कार्यों से सम्बन्ध रखते हैं | चन्द्र से प्रभावित व्यक्तियों में स्त्रीयोचित गुणों की अधिकता रहती है| वे स्त्रियों से सम्बंधित संसाधनों से भी अपनी आजीविका चला सकते हैं | पानी, कांच, नेत्र, मन या ह्रदय, दिमाग, हिस्टीरिया, बेहोशी, नशा, नजला या पुराना जुकाम, गोद लिया जाना, सभी सफ़ेद वस्तुएं, सूती कपड़े, पागलपन, चंचलता, घबराहट, निम्न रक्तचाप, सास इन सभी पर चन्द्रमा का असर होता है |
अगर चन्द्र अच्छा है तो आप तुरंत निर्णय ले सकते हैं व् आपका आत्मविश्वास आपके कार्यों को आसान बना देता है | आपका बचपन बहुत अच्छा गुजरता है | आपकी माता की कृपा आपपर सदैव बनी रहती है | परन्तु चन्द्र के कमजोर होने से आप उन सभी क्षेत्रों में विपरीत असर महसूस करेंगे जो चन्द्र की श्रेणी में आते हैं | याददाश्त में कमी होना, छोटी उम्र में चश्मा लग जाना, बार बार जुकाम होना, मन उचाट रहना, पानी में डूब जाना, पानी से दर लगना, माता का सुख न मिलना यह सब इसी चन्द्र के बुरे प्रभाव से होता है |