It is said that human, animals, water, organism, inanimate all are under god and god is under mantras. So those people who believe that whatever has to happen will happen must once test mantras. Mantras are not for time pass but a to human being from God. Nothing happens without God’s permission. Which we call HONI – ANHONI is in fact God’s Wish. It is said that if one chant this one and quarter lac time then he will not have fear of . Can mantra ? According to me medicine gets those who have medicine in their fate. Likewise Mahamrityunjay mantra will get those selected persons who are bound to . Mantra is like this…

 

Aum trayambakam yajamhe sugandhimam pushti vardhnam

Urvaarukamiv bandhnaat mrityomrukshiya mamrtaat

 

This mantra has various benefits. If you do a rosary daily in front of with lamp/incense stick then you will be healthy. After 40 days your health will start getting better. The possibility of Premature Death will not come near you. will stop bothering you. After next 40 days your disease will be cured and you will be completely healthy. If you promise yourself to chant this mantra till the end of your life then you can even get rid of . This has been proved and experienced. This mantra has which strengthen immunity. It increases vitality. Bad effects of planets do not harm you. Especially those who are suffering with of Shani must chant this mantra regularly. By chanting this mantra only your all planet will remain calm.

 

कहते हैं मनुष्य, प्राणी, जल वायु, जीव निर्जीव सब भगवान के अधीन हैं और भगवान मन्त्रों के अधीन हैं | इसीलिए जो लोग मानते हैं कि होनी को कोई नहीं टाल सकता उन्हें मन्त्रों को एक बार आजमा कर अवश्य देखना चाहिए |

मन्त्र मन बहलाव की वस्तु नहीं वरन ईश्वर का वरदान हैं मनुष्य को | इस जीवन में कुछ भी प्रभु की इच्छा के बिना नहीं हो सकता | जिसे हम होनी अनहोनी कहते हैं वह भी वास्तव मैं ईश्वर की ही इच्छा का ही एक रूप है |

महामृत्युंजय मन्त्र के विषय में कुछ विद्वान कहते हैं कि सवा लाख के जप के बाद व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता | क्या होनी को मन्त्र टाल सकते हैं ?

मेरे विचार से दवा भी केवल उसे ही मिलती है जिसके भाग्य में हो | इसलिए महामृत्युंजय मन्त्र भी उन्ही चंद लोगों को नसीब होगा जिसके भाग्य में मृत्यु से बचना लिखा होगा | मन्त्र इस प्रकार है |

ओम त्रयम्बकं यजामहे सुगंधिम पुष्टि वर्धनम

उर्वारुकमिव बन्धनात मृत्योर्मुक्षीय मामृतात

इस मन्त्र के अनेक फायदे हैं | नित्य भगवान शिव के समक्ष धूप दीप जलाकर एक माला प्रतिदिन करेंगे तो आप निरोग रहेंगे | ४० दिन पूरे होने के बाद आपके स्वास्थ्य में सुधार आना शुरू हो जाएगा | अकाल मृत्यु आपके निकट नहीं आएगी | बुरे स्वप्न आने बंद हो जायेंगे | अगले ४० दिन के बाद रोग दूर होकर शरीर स्वस्थ हो जाएगा और यदि आप जीवन पर्यंत इस मन्त्र को पढ़ने का संकल्प ले लेंगे तो निस्संदेह असाध्य रोग से भी मुक्ति मिल जायेगी | ऐसा देखा गया है और स्वानुभूत है |

इस मन्त्र में अद्भुत शक्ति है जो व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालकर उसे और भी मजबूत बना देती है | जीवनी शक्ति में वृद्धि होती है | किसी भी ग्रह का दुष्प्रभाव आप पर नहीं पड़ता | विशेषकर जिन व्यक्तियों को शनि की साढ़ेसाती से परेशानी हो उन्हें अनवरत इस मन्त्र को पढ़ना चाहिए | केवल इसी मन्त्र को ही पढते रहने से भी आपके सभी ग्रह शांत रहेंगे |